2026 में वही बाइक नंबर 1 जो जेब पर हल्की पड़े
भारत में आज भी बाइक खरीदते समय सबसे पहला सवाल यही होता है – “माइलेज कितना देती है?” और यही वजह है कि 2026 में भी कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स सबसे ज्यादा बिक रही हैं। ये बाइक्स सिर्फ सस्ती नहीं होतीं, बल्कि मेंटेनेंस भी कम मांगती हैं और गांव से लेकर शहर तक हर जगह आराम से चलती हैं।
इस साल की बेस्ट सेलिंग बाइक्स में वही मॉडल आगे हैं जो सालों से लोगों का भरोसा जीतते आए हैं। नई टेक्नोलॉजी जरूर आई है लेकिन ग्राहक आज भी उसी बाइक को चुन रहा है जो रोज़ के खर्च को कंट्रोल में रखे
माइलेज + कम कीमत = सुपरहिट फॉर्मूला
100cc और 125cc सेगमेंट का जादू अभी भी बरकरार है। ऑफिस जाने वाले, स्टूडेंट और छोटे बिजनेस करने वाले लोग इन्हीं बाइक्स को पसंद कर रहे हैं। कारण साफ है – एक बार पेट्रोल भराओ और कई दिन तक टेंशन खत्म इन बाइक्स में अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, डिजिटल मीटर और आरामदायक सीट मिलने लगी है। मतलब अब सस्ती बाइक का मतलब सिंपल बाइक नहीं रहा।
फैमिली और डेली यूज़ के लिए परफेक्ट
जो लोग रोज़ 20–40 किलोमीटर चलाते हैं उनके लिए ये बाइक्स किसी वरदान से कम नहीं हैं। वजन हल्का, बैलेंस बढ़िया और सर्विस सेंटर हर जगह – ये सब इन्हें इंडिया की फेवरेट बनाता है।सबसे बड़ी बात – इन बाइक्स की रीसेल वैल्यू भी अच्छी मिलती है, इसलिए लोग बिना सोचे इन्हें खरीद लेते हैं।
निष्कर्ष
2026 में भी इंडिया की नंबर 1 बाइक वही है जो
- ज्यादा माइलेज दे
- कम खर्च मांगे
- सालों तक साथ निभाए
स्पोर्ट्स और प्रीमियम बाइक्स ट्रेंड में जरूर हैं, लेकिन असली किंग अभी भी कम्यूटर बाइक ही है।
About the Author
I am Sandeep Bhurtiya, the founder and content writer of this website. I primarily work in the automobiles and vehicles niche, where I publish detailed and original content related to bikes, cars, vehicle updates, mileage, RTO rules, and automobile-related mobile technology. I believe in providing clear, honest, and practical information that helps readers make better decisions. All content on this platform is written by me with a focus on quality, reliability, and real user needs.
