चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन C85 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन 15 हजार रुपये से ज्यादा की शुरुआती कीमत पर आता है और दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।
इस कीमत पर आपको 4GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही फोन में 7000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा भी दिया गया है। Realme का ये नया स्मार्टफोन दिखाने में तो बड़ा और आकर्षक है, लेकिन प्रोसेसर थोड़ा पुराना है। MediaTek Dimensity 6300 कई बजट फोन में पहले से मौजूद है, जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में भी मिलते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि फोन के फीचर्स और कीमत में थोड़ा अंतर है।
Realme C85 5G की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 6.8-inch HD+ IPS LCD
रिफ्रेश रेट: 144Hz
ब्राइटनेस: 1200 Nits peak
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
RAM: 4GB / 6GB
स्टोरेज: 128GB
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
बैटरी: 7000mAh
चार्जिंग: 45W
सिक्योरिटी: साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
IP रेटिंग: IP69
यह भी पढ़ें : Moto G57 Power: धांसू बैटरी और 5G स्पीड वाला सस्ता स्मार्टफोन, रियलमी-रेडमी की छुट्टी कराने आया
फोन की डिस्प्ले बड़ी और दमदार है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन स्मूथ और तेज है। कैमरा 50MP का है, जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। बैटरी 7000mAh की है, यानी आपको लंबे समय तक चार्ज की टेंशन नहीं।
कीमत और उपलब्धता
Realme C85 5G दो कलर ऑप्शन में मिलेगा – Parrot Purple और Peacock Green।
4GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹15,499
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹16,999
फ्लैट ₹500 का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा।
फोन रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : iQOO 15 का बड़ा खुलासा: लॉन्च से पहले ही लीक हुईं 5 ऐसी बातें, जो हर गेमर का सपना पूरा कर देंगी
हमारी राय
Realme C85 5G तकनीकी रूप से ठीक है, लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा है। इस बजट में आप iQOO Z10x 5G खरीद सकते हैं, जो बेहतर प्रोसेसर और 6GB RAM के साथ आता है, और उसकी कीमत ₹13,999 है।
इसके अलावा, Samsung Galaxy M17, Vivo T4x 5G और Oppo K13x भी इस बजट में अच्छे विकल्प हैं।
अगर आप Realme ब्रांड पसंद करते हैं और बड़ी बैटरी चाहते हैं, तो C85 5G एक विकल्प है, लेकिन वैल्यू के हिसाब से थोड़ी महंगी लग सकती है।
About the Author
I am Sandeep Bhurtiya, the founder and content writer of this website. I primarily work in the automobiles and vehicles niche, where I publish detailed and original content related to bikes, cars, vehicle updates, mileage, RTO rules, and automobile-related mobile technology. I believe in providing clear, honest, and practical information that helps readers make better decisions. All content on this platform is written by me with a focus on quality, reliability, and real user needs.
