नहीं गाड़ी खरीदने से पहले 2026 में ये 8 गलतियाँ कभी मत करना (लाखों का नुकसान होगा)

कार खरीदना एक इमोशनल फैसला होता है। शोरूम की लाइटिंग और सेल्समैन की मीठी बातें अक्सर हमें वो फैसले लेने पर मजबूर कर देती हैं, जिनका पछतावा हमें 2 साल बाद होता है अगर आप 2026 में अपनी मेहनत की कमाई से कार लेने जा रहे हैं, तो इन 8 बड़ी गलतियों से खुद को जरूर बचा लें, वरना लाखों का नुकसान तय है:

सिर्फ ‘दिखावे’ के लिए टॉप मॉडल लेना: सनरूफ और बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन कुछ दिन अच्छी लगती हैं। इनके लिए 2 लाख एक्स्ट्रा देना बेवकूफी है। हमेशा ‘वैल्यू फॉर मनी’ (VFM) मिड-वेरिएंट चुनें।

सुरक्षा (Safety Rating) को नजरअंदाज करना: 2026 में अगर आप बिना 6 एयरबैग्स और क्रैश टेस्ट रेटिंग (GNCAP/BNCAP) चेक किए कार ले रहे हैं, तो आप अपनी फैमिली की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

आउटडेटेड टेक्नोलॉजी खरीदना: अगर आप कोई ऐसा मॉडल ले रहे हैं जिसका नया जनरेशन (Facelift) 2 महीने बाद आने वाला है, तो आपकी कार शोरूम से बाहर निकलते ही पुरानी हो जाएगी और उसकी रीसेल वैल्यू धड़ाम से गिर जाएगी।

शोरूम से ही इंश्योरेंस लेना: शोरूम वाले इंश्योरेंस पर भारी कमीशन कमाते हैं। बाहर से या ऑनलाइन इंश्योरेंस चेक करें, आपको उसी पॉलिसी पर 15,000 से 20,000 रुपये तक का सीधा फायदा होगा।

लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस चेक न करना: कार की असली कीमत उसके 5 साल के सर्विस बिल में छिपी होती है। खरीदने से पहले पता करें कि उसके स्पेयर पार्ट्स कितने महंगे हैं।

एक्सटेंडेड वारंटी’ पर कंजूसी: आज की कारों में ढेरों इलेक्ट्रॉनिक सेंसर्स होते हैं जो कभी भी खराब हो सकते हैं। कुछ हजार रुपये बचाकर एक्सटेंडेड वारंटी न लेना, आगे चलकर लाखों का बिल फाड़ सकता है।

लंबे कार लोन का जाल: EMI कम रखने के लिए 7 साल का लोन लेना सबसे बड़ा फाइनेंशियल सुसाइड है। आप बैंक को कार की कीमत का लगभग डेढ़ गुना पैसा चुका देते हैं।

स्टॉक यार्ड (PDI) में कार चेक न करना: पैसे देने से पहले दिन के उजाले में कार की PDI (Pre-Delivery Inspection) जरूर करें। कई बार शोरूम वाले ट्रांसपोर्ट में डैमेज हुई या पुरानी मैन्युफैक्चरिंग वाली कार चिपका देते हैं कार एक लायबिलिटी (Liability) है, इसमें समझदारी से पैसा फंसाएं ताकि बाद में रोना न पड़े!

About the Author

I am Sandeep Bhurtiya, the founder and content writer of this website. I primarily work in the automobiles and vehicles niche, where I publish detailed and original content related to bikes, cars, vehicle updates, mileage, RTO rules, and automobile-related mobile technology. I believe in providing clear, honest, and practical information that helps readers make better decisions. All content on this platform is written by me with a focus on quality, reliability, and real user needs.