कार खरीदने से पहले ये 7 चेकपॉइंट्स ना करे ! नहीं तो 2 साल में ही पछताओगे (2026 Updated)

नई कार खरीदना हर किसी का सपना होता है। शोरूम की वो चमकती हुई गाड़ियां और नई लेदर की महक हमें इतना अंधा कर देती है कि हम सबसे बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। नतीजा? 2 साल बाद वही कार एक ‘सफेद हाथी’ लगने लगती है और हम ईएमआई (EMI) भरते-भरते थक जाते हैं।

अगर आप 2026 में अपनी गाढ़ी कमाई से कार लेने जा रहे हैं, तो इन 7 चेकपॉइंट्स को आज ही किसी डायरी में लिख लें:
सिर्फ फीचर्स के जाल में ना फंसें: सनरूफ और बड़ी स्क्रीन 2 दिन अच्छी लगती हैं। असली चीज है इंजन की रिलायबिलिटी और सेफ्टी रेटिंग। क्रैश टेस्ट रेटिंग (NCAP) चेक किए बिना गाड़ी फाइनल ना करें।

मेंटेनेंस का छिपा हुआ खर्च (Hidden Cost):

जो कार 10 लाख की आती है, उसका 5 साल का सर्विसिंग खर्च कितना है? कई ब्रांड्स कार सस्ती देते हैं, लेकिन उनके स्पेयर पार्ट्स आसमान छूते हैं

रीसेल वैल्यू का कड़वा सच: 2026 में EV (इलेक्ट्रिक) और हाइब्रिड का जमाना है। अगर आप कोई ऐसा पुराना डीजल इंजन मॉडल ले रहे हैं जो जल्द बंद होने वाला है, तो 3 साल बाद उसे कोई आधे दाम में भी नहीं खरीदेगा।

ओवर-स्ट्रेच्ड’ कार लोन: अपनी सैलरी का 15% से ज्यादा हिस्सा कार की EMI में कभी ना डालें। 7 साल का लंबा लोन आपको कार की असल कीमत से दोगुना पैसा चुकाने पर मजबूर कर देता है।

हाईवे vs सिटी माइलेज

कंपनी जो माइलेज क्लेम करती है, वो लैब में टेस्ट होता है। असली दुनिया का ‘सिटी माइलेज’ हमेशा 30% तक कम होता है। इसे मानकर ही अपना बजट बनाएं।

यह भी पढ़ें & 2026 में भारत की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कार्स: नई गाड़ी खरीदने से पहले ये लिस्ट देख ली, तो पछताना नहीं पड़े…

वेटिंग पीरियड का खेल: क्या शोरूम वाला आपको 6 महीने की वेटिंग बता रहा है? ध्यान रहे, डिलीवरी के समय कार की जो कीमत होगी, आपको वही देनी होगी (Price Protection के बिना)।

लंबी टेस्ट ड्राइव ना लेना: शोरूम के बाहर 2 किलोमीटर गाड़ी चलाना टेस्ट ड्राइव नहीं होता। अपनी फैमिली को बैठाएं, गाड़ी को खराब रास्ते और ट्रैफिक में चलाकर देखें कि सस्पेंशन और स्पेस कैसा है कार कोई फोन नहीं है जिसे आप 1 साल में बदल दें। ये आपकी मेहनत का पैसा है, इसे सोच-समझकर इन्वेस्ट करें।

About the Author

I am Sandeep Bhurtiya, the founder and content writer of this website. I primarily work in the automobiles and vehicles niche, where I publish detailed and original content related to bikes, cars, vehicle updates, mileage, RTO rules, and automobile-related mobile technology. I believe in providing clear, honest, and practical information that helps readers make better decisions. All content on this platform is written by me with a focus on quality, reliability, and real user needs.