- डेली ट्रांजेक्शन लिमिट में अहम बदलाव
- अब UPI से भी मिलेगा क्रेडिट लाइन का फायदा
- गलत या फेल पेमेंट पर रिफंड का नया सिस्टम
- वॉलेट पेमेंट्स के लिए इंटरऑपेरेबिलिटी के नए नियम
क्या आप भी सब्जी वाले से लेकर मॉल तक हर जगह “स्कैन और पे” करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है 2025 की शुरुआत के साथ ही UPI से जुड़े कई नियम बदल गए हैं NPCI ने आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये नए नियम लागू किए हैं डिजिटल पेमेंट करने वाला हर यूजर इन बदलावों को जरूर समझ ले।
ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव
नए यूजर्स के लिए पहले 24 घंटे में UPI पेमेंट की लिमिट
अब 5,000 रुपये तक तय की गई है,ताकि फ्रॉड को रोका जा सके वहीं पुराने और वेरीफाइड यूजर्स के लिए अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में पेमेंट लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।
UPI पर क्रेडिट लाइन फीचर
2025 का यह सबसे बड़ा बदलाव है अब बैंक खाते में पैसा न होने पर भी आप प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट से पेमेंट कर सकते हैं। यह सुविधा क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगी,लेकिन बिना कार्ड स्वाइप किए हालांकि, इसका इस्तेमाल समझदारी से करना जरूरी है।
गलत पेमेंट या फेल ट्रांजेक्शन का रिफंड
अगर ट्रांजेक्शन फेल होता है या टाइम-आउट होता है,
तो पैसा अब पहले से कहीं जल्दी आपके खाते में वापस आ जाएगा UPI Lite में ऑटो-टॉपअप की सुविधा भी दी गई है,
जिससे बार-बार बैलेंस डालने की झंझट खत्म होगी।
पेमेंट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- पैसा पाने के लिए कभी भी UPI PIN न डालें
- QR स्कैन करने के बाद नाम जरूर चेक करें
- अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप चालू न करें
यह भी पढ़ें & Aadhaar PAN Link Status क्या आपका पैन कार्ड बेकार हो गया है? ₹1000 पेनल्टी से बचे और प्रोसेस जानें
UPI अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो गया है।
अगर आप नए नियमों की जानकारी रखेंगे,तो डिजिटल पेमेंट पूरी तरह आसान और सुरक्षित रहेगा।
FAQ
क्या UPI पेमेंट पर टैक्स लगेगा?
आम यूजर्स के लिए UPI पूरी तरह फ्री है।
इंटरचेंज चार्ज सिर्फ वॉलेट से मर्चेंट पेमेंट पर लगता है।
एक दिन में कितने ट्रांजेक्शन कर सकते हैं?
ज्यादातर UPI ऐप्स में एक दिन में
अधिकतम 20 ट्रांजेक्शन की अनुमति होती है।
अगर पैसा कट जाए और पेमेंट न हो तो क्या करें?
UPI ऐप में “Raise Dispute” ऑप्शन से शिकायत दर्ज करें अक्सर 24 से 48 घंटे में पैसा वापस मिल जाता है।
About the Author
I am Sandeep Bhurtiya, the founder and content writer of this website. I primarily work in the automobiles and vehicles niche, where I publish detailed and original content related to bikes, cars, vehicle updates, mileage, RTO rules, and automobile-related mobile technology. I believe in providing clear, honest, and practical information that helps readers make better decisions. All content on this platform is written by me with a focus on quality, reliability, and real user needs.
