Village Business Ideas: गांव में रहकर शहर जैसी कमाई! शुरू करें ये बिज़नेस, मुनाफा होगा बंपर

गांव से शुरू होकर शहर तक धूम मचाने वाला बिज़नेस, कम लागत में पक्का मुनाफा कम निवेश, ज्यादा रिटर्न, गांव और शहर दोनों जगह जबरदस्त डिमांड और सरकारी लोन-सब्सिडी का फायदा — यही इस बिज़नेस को खास बनाता है।

पैसा कमाना है तो शहर जाना पड़ेगा” — यह सोच अब पुरानी हो चुकी है आज गांव में रहकर भी लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। गांव में जहां कम्पटीशन कम है,वहीं मौके ज्यादा हैं अगर आपके पास थोड़ी सी जमीन या घर में खाली जगह है, तो आप ऐसा बिज़नेस शुरू कर सकते हैं जिसकी डिमांड शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है।आज हम बात कर रहे हैं मिनी ऑइल मिल (Mini Oil Mill) और शुद्ध तेल/मसाले पैकिंग बिज़नेस की।

मिनी ऑइल मिल: शुद्धता का भरोसेमंद कारोबार

आज लोग सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं।
पैकेट वाले रिफाइंड तेल से लोग बचना चाहते हैं और उन्हें चाहिए गांव का शुद्ध कच्ची घानी तेल गांव में सरसों, मूंगफली और तिल आसानी से मिल जाते हैं एक छोटी मशीन लगाकर आप शुद्ध तेल निकाल सकते हैं और सीधे ग्राहकों को बेच सकते हैं।

लागत और मशीनरी

  • मशीन: 50,000 से 1,00,000 रुपये
  • जगह: 10×10 का कमरा पर्याप्त
  • लाइसेंस: FSSAI रजिस्ट्रेशन और उद्योग आधार

शुरुआत छोटे स्तर से करना बेहतर रहता है,
फिर धीरे-धीरे काम बढ़ाया जा सकता है।

कमाई का गणित

100 किलो सरसों से लगभग 30–35 किलो तेल निकलता है।

  • तेल की बिक्री: 150–180 रुपये प्रति लीटर
  • खली (पशु आहार) अलग से बिक जाती है
  • बिजली और मजदूरी का खर्च आसानी से निकल जाता है

यानि तेल की बिक्री से होने वाली कमाई लगभग पूरा मुनाफा बन जाती है।

मार्केटिंग कैसे करें

  • गांव के हाट-बाजार में स्टॉल लगाएं
  • शहर की सोसाइटी और व्हाट्सएप ग्रुप से ऑर्डर लें
  • सोशल मीडिया पर मशीन चलते हुए वीडियो डालें

यह भी पढ़ें & Business Idea: खाली जमीन से कमाएं लाखों! कम मेहनत में शुरू करें ये धांसू बिज़नेस

गांव की मिट्टी में कमाई के मौके छिपे हैं यह बिज़नेस न सिर्फ आपको कमाई देगा,बल्कि किसानों को भी उनकी फसल का सही दाम दिलाएगा।

FAQ

क्या सरकार लोन देती है?

PM Mudra Yojana और PMEGP के तहत लोन और सब्सिडी मिल सकती है।

बिजली का खर्च कितना आएगा?

छोटी मशीन पर 2000–3000 रुपये महीना।

क्या यह बिज़नेस पूरे साल चलता है?

हां, तेल और मसालों की मांग पूरे साल रहती है।

About the Author

I am Sandeep Bhurtiya, the founder and content writer of this website. I primarily work in the automobiles and vehicles niche, where I publish detailed and original content related to bikes, cars, vehicle updates, mileage, RTO rules, and automobile-related mobile technology. I believe in providing clear, honest, and practical information that helps readers make better decisions. All content on this platform is written by me with a focus on quality, reliability, and real user needs.